फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Travel Package: 2 Nights, 3 Days Trip from Patna Covers Bodh Gaya, Rajgir and Nalanda

बिहार: बोधगया की आस्था, राजगीर का रोमांच और नालंदा की विरासत देखें; कितने पैसे लगेंगे, कैसे बुकिंग करें?

Sat, 12 Sep 2026 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Sep 2026 06:12 PM IST
सार

Bihar News: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। पर्यटन विभाग ने आपके लिए खास तैयारी की है। बिहार के तीन खास जगहों पर आपको घुमाने के लिए विशेष पैकेज तैयार किया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Travel Package: 2 Nights, 3 Days Trip from Patna Covers Bodh Gaya, Rajgir and Nalanda
राजगीर का ग्लास ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की आध्यात्मिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का मौका अब एक खास पर्यटन पैकेज के जरिए मिल सकेगा। पर्यटन विभाग ने पटना-बोधगया-राजगीर-नालंदा-पटना का दो रात और तीन दिन का पैकेज तैयार किया है। इसमें यात्रा, भोजन, ठहरने, प्रशिक्षित गाइड, पर्यटन पुलिस और प्रमुख स्मारकों के प्रवेश शुल्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पैकेज की शुरुआत 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से होगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क तय किया गया है। समूह में न्यूनतम 15 लोगों के लिए 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। वहीं इनोवा से यात्रा के लिए न्यूनतम पांच लोगों पर 20,500 रुपये प्रति व्यक्ति और इटियोस से यात्रा के लिए न्यूनतम तीन लोगों पर 21,500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित है।

विज्ञापन


पहले दिन बोधगया में आस्था और बौद्ध विरासत
तीन दिवसीय सफर की शुरुआत पटना से होगी। पहले दिन पर्यटक बोधगया पहुंचेंगे। यहां महाबोधि मंदिर, बोधिवृक्ष और 80 फीट बुद्ध प्रतिमा का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न बौद्ध मठों, पुरातत्व संग्रहालय और सुजाता गढ़ को भी देखने का मौका मिलेगा। दिनभर बोधगया के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर के बाद होटल महाबोधि में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन राजगीर में इतिहास के साथ प्रकृति का आनंद
दूसरे दिन पर्यटक बोधगया से राजगीर जाएंगे। यहां विश्व शांति स्तूप और घोड़ा कटोरा का भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद वेणुवन, पांडु पोखर, सोन भंडार, बिंबिसार जेल, मणियार मठ, साइक्लोपियन वॉल और गर्म जलस्रोत जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस दौरान पर्यटक राजगीर के धार्मिक महत्व, प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से जान सकेंगे। शाम के नाश्ते के बाद इंडो होक्के होटल में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन नालंदा की प्राचीन ज्ञान परंपरा से होंगे रूबरू
तीसरे दिन पर्यटकों को नालंदा ले जाया जाएगा। यहां प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष, नालंदा संग्रहालय और ह्वेनसांग स्मृति भवन का भ्रमण कराया जाएगा। इन ऐतिहासिक स्थलों के जरिए पर्यटक भारत की प्राचीन शिक्षा और ज्ञान परंपरा के गौरवशाली इतिहास को करीब से समझ सकेंगे। दोपहर के भोजन के बाद नालंदा से पटना के लिए वापसी होगी और तीन दिवसीय पर्यटन यात्रा पूरी होगी।

एक पैकेज में यात्रा से लेकर गाइड तक की सुविधा
पर्यटन विभाग के इस पैकेज में पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्थाएं करने की जरूरत नहीं होगी। यात्रा, ठहराव, भोजन, प्रशिक्षित गाइड, पर्यटन पुलिस और प्रमुख स्मारकों के प्रवेश शुल्क को पैकेज में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को कम समय में बिहार के आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अनुभव कराना है।

यहां से करा सकते हैं बुकिंग
पर्यटन विभाग की ओर से बताया गया कि पर्यटन पैकेज की बुकिंग और जानकारी के लिए 8544418314 और 8544418408 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार पर्यटन की वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है।


मंत्री बोले- पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को राज्य की समृद्ध विरासत और विविध पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए आकर्षक और सुव्यवस्थित पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहले से पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed