{"_id":"67f3db2f2d0f0a50be00337c","slug":"siwan-news-high-speed-bike-hit-bpsc-teacher-died-on-spot-husband-also-injured-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने BPSC शिक्षिका को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत; पति भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने BPSC शिक्षिका को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत; पति भी घायल
Mon, 07 Apr 2025 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:33 PM IST
सार
Siwan News: सीवान में पति के साथ घर लौट रहीं बीपीएससी शिक्षिका को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान जिले के मैरवा प्रखंड के सिसवा बुजुर्ग गांव के पास हुए सड़क हादसे में बीएससी शिक्षिका अंजुला श्रीवास्तव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने पति संजय श्रीवास्तव के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही दंपती सिसवा बुजुर्ग गांव के पास मुड़ने लगे, उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और अंजुला श्रीवास्तव को सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस बोली- यह रिपोर्ट आने के बाद ही होगा खुलासा
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची। फिर दोनों घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अंजुला श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। उनके पति संजय श्रीवास्तव को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका अंजुला श्रीवास्तव मैरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुरा गांव निवासी संजय श्रीवास्तव की पत्नी थीं। वह पचरुखी प्रखंड के इटवा गांव के हाई स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह पचरुखी से मैरवा धाम पहुंची थीं और वहां से अपने पति के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रही दूसरी बाइक ने उनकी जिंदगी छीन ली।
यह भी पढ़ें- Bihar News: टोटो ऑटो ने ली अधेड़ की जान, गुस्साए लोगों ने नशे में धुत चालक को पकड़कर पीटा; फिर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन