{"_id":"6845ae09cb616907e10bfe23","slug":"siwan-news-body-of-unknown-person-found-on-daha-river-bank-police-confused-on-question-of-murder-or-suicide-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप; हत्या या आत्महत्या के सवाल पर उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप; हत्या या आत्महत्या के सवाल पर उलझी पुलिस
Sun, 08 Jun 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:06 PM IST
सार
Siwan News: पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत व्यक्ति पागल जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान स्पष्ट नहीं होती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीवान जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। रविवार सुबह नदी किनारे शव को देख स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे आत्महत्या बता रहा है तो कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए लोगों ने नगर थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे स्थिति और रहस्यमयी हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
पुलिस जांच के कई एंगल
नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत व्यक्ति पागल जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान स्पष्ट नहीं होती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
सदर अस्पताल भेजा गया शव
पुलिस ने शव को नगर थाना की निगरानी में सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है, जहां शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं, घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर शव मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का यह भी कहना है कि नदी किनारे अक्सर असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Bihar News: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दारोगा, बेटे और भतीजे को लगी गोली; दो लोगों की हालत गंभीर