फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan Crime: Heavy firing in battle for political supremacy, former Mukhiya candidate seriously injured

Bihar Crime: राजनीति वर्चस्व की जंग में जमकर गोलीबारी, पूर्व मुखिया प्रत्याशी गंभीर घायल; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Jan 2025 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Jan 2025 08:42 PM IST
सार

Siwan Crime: पुलिस ने बताया कि घायल प्रदीप यादव का बयान दर्ज कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Siwan Crime: Heavy firing in battle for political supremacy, former Mukhiya candidate seriously injured
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया। यहां महाराजगंज थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी प्रदीप यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
राजनीतिक रंजिश के कारण हुई घटना?
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी थे। वह मामूली मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक तनाव की घटनाएं सामने आती रही हैं। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक एक दिन पहले प्रदीप यादव और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच वर्चस्व को लेकर गरमागरम बहस हुई थी। इसे ही इस गोलीबारी की पृष्ठभूमि माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
हथियार लहराते हुए फरार हुए अपराधी
प्रदीप यादव अपने घर से कुछ दूरी पर लेरूआ गांव में खड़े थे। तभी अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि गोली उनके हाथ में लगी, जिससे उनकी जान बच गई। गोलीबारी के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के लिए पटना रेफर
हमले के तुरंत बाद गंभीर घायल प्रदीप यादव को तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उनके हाथ में गोली लगने के कारण रक्तस्राव अधिक हुआ है, लेकिन उनकी स्थिति अभी नियंत्रण में है।
 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
महराजगंज थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल प्रदीप यादव का बयान दर्ज कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल घटना की जांच चल रही है। शुरुआती जांच में राजनीतिक वर्चस्व को घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन सटीक तथ्य तभी सामने आएंगे जब सभी पहलुओं की गहन जांच पूरी हो जाएगी।

 
ग्रामीणों में दहशत, राजनीतिक तनाव बढ़ा
इस घटना के बाद लेरूआ गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक तनाव लंबे समय से चला आ रहा था। इसे लेकर पहले भी विवाद की खबरें आती रही थीं। घटना के बाद से गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। प्रदीप यादव की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और पिछले पंचायत चुनाव में हुई हार इस घटना की मुख्य वजह बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन इस बार मामला खून-खराबे तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed