फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Seven year old Prince life came to a halt due to the havoc of high speed

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली 7 साल के प्रिंस की जिंदगी, मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा; शव रखकर एनएच जाम

Sun, 05 Jul 2026 10:09 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 10:09 PM IST
सार

Bihar News: सारण जिले के बनियापुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए सात वर्षीय प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 पर शव रखकर सड़क जाम कर मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
 

विज्ञापन
Seven year old Prince life came to a halt due to the havoc of high speed
सड़क जाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी निगल गया। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक की चपेट में आए सात वर्षीय प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। रविवार की शाम गुस्साए ग्रामीणों ने बनियापुर पुल के समीप एनएच-331 पर बच्चे का शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर थाने के थानाध्यक्ष पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हो गया और यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया प्रिंस
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर शाम बनियापुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से प्यारेपुर गांव निवासी रामप्रसाद का सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के पहियों के नीचे आने से मासूम के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायल बच्चे को रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।


 यह भी पढ़ें: इक सवार युवकों पर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, दो की मौत; बांका में दोहरा हत्याकांड

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा असहनीय दर्द न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed