फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Saran: Villagers lost control after death of child in road accident, pelted stones at police; aerial firing

Bihar: मासूम की मौत के बाद बेकाबू ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव; तनाव के बीच हवाई फायरिंग, पुलिस बल तैनात

Wed, 09 Apr 2025 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

Saran News: पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए फौरन पुलिस टीम को भेजा गया। ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव की स्थिति में पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Saran: Villagers lost control after death of child in road accident, pelted stones at police; aerial firing
प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल किया गया तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर जकड़ी गांव में मंगलवार को एक सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद इलाका उबाल पर आ गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बवाल काटा और पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना के बाद अमनौर, मढ़ौरा, भेल्दी और मकेर थानों की पुलिस को बुलाकर इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात किया गया। तनाव के बीच फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब अमनौर थाना क्षेत्र के केवारी कलां गांव निवासी अमरजीत राय का सात वर्षीय बेटा आदित्य कुमार कोचिंग से घर लौट रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शव को जलालपुर-खैरा संपर्क मार्ग पर रखकर पूरी तरह जाम कर दिया। आवागमन बाधित हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: एनएच पर भीषण हादसे में तीन की मौत, सहरसा से भागलपुर जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
हादसे की सूचना मिलते ही अमनौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी। बात इतनी बढ़ गई कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। स्थिति को और न बिगड़ने देने के लिए आस-पास के तीन और थाना क्षेत्रों मढ़ौरा, भेल्दी और मकेर से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। तब जाकर प्रशासन ने स्थिति को संभाला।

 
‘स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी’
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मढ़ौरा के डीएसपी नरेश पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए फौरन पुलिस टीम को भेजा गया। ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव की स्थिति में पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त बल की मांग की गई है। फिलहाल सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- Bihar: बिजली गिरने से छह लोगों की मौत; बुजुर्ग, दो महिलाएं, बाप-बेटी और बच्चा चपेट में आए, कई गांवों में मातम
 
तनाव के साए में गांव, परिजन बेसुध
इधर, मासूम की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और लोग अभी तक घटना के सदमे में हैं। ग्रामीणों की मानें तो सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहनों पर प्रशासन की कोई लगाम नहीं है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed