Bihar: बिजली गिरने से छह लोगों की मौत; बुजुर्ग, दो महिलाएं, बाप-बेटी और बच्चा चपेट में आए, कई गांवों में मातम
Bihar News: दरभंगा और मधुबनी जिलों में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो महिला, एक बच्चा और एक बाप-बेटी सहित छह लोग शामिल हैं। अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
विस्तार
बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान दरभंगा और मधुबनी जिलों में बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दो महिला, एक बच्चा और एक बाप-बेटी शामिल हैं। अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। खेतों में गेहूं समेटने निकले ये लोग अचानक कड़कती बिजली की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है, वहीं प्रशासन ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरभंगा में गेहूं समेटने गए दो लोगों की मौत
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित कटैया मुसहरी गांव में 68 वर्षीय जवाहर चौपाल की उस वक्त मौत हो गई, जब वह खेत से गेहूं समेटने लौट रहे थे। खेत में हो रही थ्रेशिंग के बाद जब वे गेहूं का बोझ लेकर लौट रहे थे, तभी आसमान से गिरी बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना रोहार पंचायत के महमूदा गांव में घटी, जहां अजित यादव का आठ वर्षीय बेटा सत्यम कुमार घर के पास खेल रहा था। अचानक मौसम बदला और वज्रपात की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। तीसरी घटना अलीनगर प्रखंड के लीलपुर गांव की है, जहां वज्रपात से समीना खातून की मौत ही गई है। वहीं, उसका बेटा मो. अकबर जख्मी हो गया है, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar: एनएच पर भीषण हादसे में तीन की मौत, सहरसा से भागलपुर जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मारी टक्कर
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह और सीओ आदित्य शंकर मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। सीओ आदित्य शंकर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सरकारी सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
संबंधित वीडियो
मधुबनी में बाप-बेटी और एक महिला की गई जान
मधुबनी जिले में भी बुधवार का दिन काल बनकर आया। अंधराठाढ़ी प्रखंड के ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में 62 वर्षीय मो. जाकिर और उनकी 18 वर्षीय पुत्री आयशा की उस समय मौत हो गई जब वे दोनों खेत में जमा गेहूं के बोझे को ढकने के लिए त्रिपाल लेकर जा रहे थे। नहर के पास पहुंचते ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और दोनों बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पास के ग्रामीण लियाकत ने दी। खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे और आसपास के लोग सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गए।
इसी दिन एक अन्य हादसे में झंझारपुर प्रखंड के पिपरौलिया गांव में रमन कुमार महतो की 45 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी की मौत वज्रपात से हो गई। जिला परिषद सदस्य मोहम्मद रेजाउद्दीन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हर संभव सरकारी सहायता देने की बात कही।
यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार के आदित्य शेखर ने खोजी निमोनिया की नई दवा, इंटरनेशनल जर्नल में हुआ प्रकाशन; जर्मनी से मिला सम्मान
‘घरों में रहें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.