फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhapra-Delhi Express flagged off; Railway Minister outlines roadmap for 200 new trains in Bihar

Bihar: 39 दिन में वादा पूरा! रेल मंत्री ने दिखाई छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी; नई ट्रेनों रोडमैप भी बताया

Fri, 19 Jun 2026 06:43 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 06:43 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा से दिल्ली के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान बिहार में रेलवे के विस्तार, नई टाउनशिप, ड्राई पोर्ट, स्टेशन आधुनिकीकरण और भविष्य में 200 नई ट्रेनों के संचालन की योजनाओं की जानकारी दी गई। 
 

विज्ञापन
Chhapra-Delhi Express flagged off; Railway Minister outlines roadmap for 200 new trains in Bihar
छपरा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छपरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। छपरा से दिल्ली (आनंद विहार), मऊ से दिल्ली तथा दोहरीघाट से बनारस सिटी तक नई रेल सेवाओं की शुरुआत क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार और पूर्वांचल के लाखों यात्रियों को राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ने की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई रेल सेवा शुरू होने से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

छपरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल तेजी से आधुनिक और तकनीक आधारित व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वहीं केंद्र सरकार राज्य को विशेष प्राथमिकताएं भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में रेलवे विकास पर हजारों करोड़ का निवेश
सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रत्येक वर्ष हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। रेलवे ट्रैक विस्तार, विद्युतीकरण, आधुनिकीकरण और सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा के उत्तरी हिस्से में बक्सर से किशनगंज तक रेलवे नेटवर्क को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वहीं, छपरा से कटिहार तक रेल मार्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त लाइन बिछाने का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

टाउनशिप, एयरपोर्ट और ड्राई पोर्ट की बड़ी योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न जिलों में आधुनिक टाउनशिप विकसित कर रही है। सारण जिले में छपरा और सोनपुर में दो नई टाउनशिप विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा जिले में दो हवाई अड्डों के विकास की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ड्राई पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के विकास पर भी गंभीरता से काम कर रही है। यदि छपरा में ड्राई पोर्ट स्थापित होता है तो इससे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास की आधारशिला होते हैं।

'सहयोग' पहल और युवाओं पर फोकस
अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार की ‘सहयोग’ पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह तकनीक आधारित व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधार, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा बिहार के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

39वें दिन पूरा हुआ रेल मंत्री का वादा
वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा की ऐतिहासिक धरती से नई छपरा-दिल्ली रेल सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि जनता से किया गया वादा निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि 40 दिनों के भीतर नई रेल सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया गया था और यह वादा 39वें दिन ही पूरा कर दिया गया।

'बिहार में रेलवे बजट 10 गुना बढ़ा'
अपने संबोधन में रेल मंत्री ने छपरा की धरती को लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा का प्रतीक बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के लिए बिहार को मिलने वाला बजट 1,000 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके परिणामस्वरूप नई रेल लाइनों, तीसरी और चौथी लाइन, आरओबी तथा स्टेशन पुनर्विकास जैसे कार्य तेजी से हो रहे हैं।

98 स्टेशन आधुनिक, 14 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन
रेल मंत्री ने बताया कि बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। साथ ही राज्य में 11 अमृत भारत एक्सप्रेस और 14 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और बुलेट ट्रेन की तैयारी
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर कार्य की दिशा में प्रयास जारी हैं। आने वाले वर्षों में बुलेट ट्रेन परियोजनाएं देश के परिवहन तंत्र को नई ऊंचाई देंगी और बिहार भी इसका लाभ प्राप्त करेगा।

'अगले वर्षों में चल सकती हैं 200 नई ट्रेनें'
रेल मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 12 वर्षों में बिहार में लगभग 2,034 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं। कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच से आठ वर्षों में क्षमता वृद्धि के बाद बिहार से 200 नई ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।


'बिहार में बने इंजन अब दुनिया भर में पहुंच रहे'
कार्यक्रम के दौरान मढ़ौरा रेल इंजन कारखाने में निर्मित लोकोमोटिव के निर्यात का भी उल्लेख किया गया। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में बने आधुनिक इंजन अब दुनिया के विभिन्न देशों में अपनी गुणवत्ता और क्षमता का परिचय दे रहे हैं, जिससे राज्य का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed