फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Massive fire breaks out during gas refilling in Siwan four people, including two women from the same family

बिहार: सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार झुलसे

Mon, 02 Nov 2026 09:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 09:34 PM IST
सार

सीवान के बिंदवल गांव में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के दौरान आग लगने से एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए। तीन घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Massive fire breaks out during gas refilling in Siwan four people, including two women from the same family
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में सोमवार शाम घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

घायलों की पहचान गांव निवासी जगरनाथ सिंह की पत्नी अनीता देवी (30), उनकी मां सुकवारी देवी (65), पुत्र आशुतोष कुमार सिंह (24) और पड़ोसी दिलीप सिंह के पुत्र शिवम कुमार (19) के रूप में हुई है। सभी को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन


गैस रिसाव के बीच आग की चपेट में आए लोग
घायल शिवम कुमार के अनुसार, पड़ोसी के घर के आंगन में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव होने लगा। घर के सामने वाले कमरे में जल रहे दीये अथवा खाना बनाने के लिए जलाए गए चूल्हे की आग रिस रही गैस के संपर्क में आ गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आंगन में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: प्रधानमंत्री ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

अचानक आग लगने से वहां मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। वहीं, आग बुझाने और बचाव के दौरान शिवम कुमार भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

तीन घायलों की हालत गंभीर, पटना रेफर
सीवान सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक के अनुसार, तीन घायलों का गर्दन के नीचे से लेकर दोनों पैरों तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक युवक को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आई हैं। अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।



पुलिस कर रही मामले की जांच
इस संबंध में हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल के माध्यम से प्राप्त हुई है। अस्पताल में पुलिस टीओपी प्रभारी मौजूद हैं, जबकि घटनास्थल पर गश्ती पदाधिकारी को भेजा गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान गैस रिसाव होने से आग लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद बिंदवल गांव में दहशत का माहौल है। घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के दौरान हुए इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed