Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Food safety is on the watch for festive meals, a raid in Siwan exposed negligence; Pawan Biriyani

बिहार: बिरयानी के नाम पर सेहत से खिलवाड़! न लाइसेंस, न साफ-सफाई; जांच में मिलीं कई खामियां

Sun, 01 Nov 2026 08:44 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 08:44 PM IST
सार

दीपावली और छठ से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिहार में मिलावट और खाद्य मानकों की अनदेखी के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। रविवार को कचहरी ढाला स्थित पवन बिरयानी में छापेमारी के दौरान वैध लाइसेंस नहीं मिला।

विज्ञापन
Food safety is on the watch for festive meals, a raid in Siwan exposed negligence; Pawan Biriyani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कचहरी ढाला के समीप संचालित पवन बिरयानी में छापेमारी की।

विज्ञापन


इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कई गंभीर मामले सामने आए। प्रतिष्ठान के पास खाद्य कारोबार का वैध लाइसेंस नहीं था। भोजन तैयार करने के लिए व्यवस्थित किचन तक उपलब्ध नहीं था। मटन और चिकन खुले में तैयार किए जा रहे थे, जबकि भोजन को धूल, गर्दा और मक्खियों से बचाने का कोई समुचित इंतजाम नहीं था।

विज्ञापन

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर 'थाली शुद्ध होबे हमार, छठ-दीपावली' अभियान के तहत एक से सात नवंबर तक जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन निरीक्षी पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. विपुल कुमार की टीम ने शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पवन बिरयानी की जांच के दौरान संचालक खाद्य कारोबार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। डॉ. विपुल कुमार के अनुसार, प्रतिष्ठान न तो होटल-रेस्टोरेंट श्रेणी में पंजीकृत है और न ही ठेला-खोमचा श्रेणी में इसका लाइसेंस मिला। इसके बावजूद वहां बड़े पैमाने पर बिरयानी तैयार कर ग्राहकों को परोसी जा रही थी।

जांच के दौरान ग्राहकों को दिए जा रहे बोतलबंद पानी पर बैच नंबर और आवश्यक विवरण भी नहीं मिले। भोजन बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे तेल की गुणवत्ता भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। दुकान संचालक पवन ने सफाई देते हुए कहा कि वह लंबे समय से इसी तरह भोजन परोस रहे हैं और ग्राहक इसे पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने सड़क किनारे दुकान होने के कारण धूल और मक्खियों की आशंका स्वीकार की।

ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

खाद्य सुरक्षा टीम ने पवन बिरयानी के अलावा अपूर्वा स्वीट्स, कुमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, हरिलाल रेस्टोरेंट और जैन स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों की भी जांच की। डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं। संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर नियमानुसार फॉर्म-V-A (Form V-A) भरा गया है।

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पवन बिरयानी के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अभियान के लिए प्रखंडवार मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed