फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mahakumbh 2025: Gopalganj woman dies in Mahakumbh stampede, body identified after two days

Mahakumbh 2025: महाकुंभ भगदड़ में बिहार की एक और महिला की मौत, दो दिन बाद शव की शिनाख्त; परिजनों में कोहराम

Fri, 31 Jan 2025 07:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 Jan 2025 07:32 PM IST
सार

Gopalganj News: महाकुंभ भगदड़ में गोपालगंज की एक और महिला की मौत हो गई है। उनके शव की दो दिन बाद शिनाख्त की गई है। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Gopalganj woman dies in Mahakumbh stampede, body identified after two days
मृतका माया देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के बीच हुई भगदड़ में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनहा गांव की एक महिला श्रद्धालु की दुखद मौत हो गई। मृतका की पहचान माया देवी (65) के रूप में की गई, जो सुभाष तिवारी की पत्नी थीं। महाकुंभ में अमृत स्नान करने गई माया देवी की मौत की खबर से उनके परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

 
महाकुंभ में हुई भगदड़ के दौरान जख्मी हुईं माया देवी
जानकारी के मुताबिक, माया देवी अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ पहुंची थीं। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने गंगा में अमृत स्नान किया और फिर घाट से लौटते वक्त अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान माया देवी बुरी तरह से घायल हो गईं। उनके घायल होने के बाद से कोई भी जानकारी उनके परिजनों को नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

 
परिजनों ने की पहचान
महाकुंभ में हुई इस भगदड़ के बाद, माया देवी के परिजनों ने दो दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन उन्हें कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की अपील की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और अंततः दो दिन बाद अस्पताल में माया देवी का शव पाया गया, जिसे पहचानने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शव को पहचानते ही परिजन बुरी तरह से दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव घर पहुंचा
माया देवी के शव की पहचान के बाद, कागजी प्रक्रिया को पूरा किया गया और उसके बाद शव को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार की देर शाम माया देवी का शव उनके घर सवनहा गांव पहुंचा। जहां परिजनों और ग्रामीणों का शोक व्यक्त करने के लिए एकत्रित होना शुरू हो गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में मातम छा गया।

 
माया देवी के परिवारवालों ने बताया कि माया देवी एक बहुत ही मिलनसार और सौम्य महिला थीं, जो हमेशा सभी के साथ अच्छे से पेश आती थीं। उनका इस तरह अचानक निधन परिवार और गांव के लिए एक बड़ा सदमा है। उनके निधन से पूरा परिवार टूट चुका है और गांव में गहरा शोक पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed