फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan road accident two brothers killed speeding car mahadeva highway gopalganj news

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों की जिंदगी छीनी, स्टेशन से लौटते समय दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

Thu, 28 May 2026 07:36 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 07:36 PM IST
सार

सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपालगंज निवासी मासूम अली और एहसान अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन
siwan road accident two brothers killed speeding car mahadeva highway gopalganj news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम हाईवे स्थित कुशवाहा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


स्टेशन छोड़कर लौट रहे थे दोनों भाई

मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सहदौलेपुर गांव निवासी मासूम अली और उसके छोटे भाई एहसान अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई गांव के ही युवक दिलशाद को रेलवे स्टेशन छोड़ने सीवान आए थे। दिलशाद दुबई जाने वाला था। स्टेशन छोड़ने के बाद दोनों एक रिश्तेदार के घर दावत में शामिल होने गए थे। वहां से लौटकर जब दोनों बाइक से गोपालगंज जा रहे थे, तभी कुशवाहा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही बड़े भाई की मौत

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एहसान अली को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि मासूम अली दो भाइयों में बड़ा था और पढ़ाई कर रहा था। छोटा भाई एहसान अली भी पढ़ाई करता था। परिवार में तीन बहनें भी हैं। दोनों बेटों की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सदर अस्पताल में मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां और बहनें शव से लिपटकर बिलखती रहीं। अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया।


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात


हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। महादेवा थानाध्यक्ष विनीत कुमार विनायक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने मृतक मासूम अली की बुलेट बाइक को जब्त कर थाने लाया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed