{"_id":"6993183dbc7e9343fb07995a","slug":"joint-raid-by-nia-and-bihar-ats-in-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-3958306-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में NIA और बिहार ATS की टीम ने इंजीनियर को पकड़ा, पाकिस्तानियों के संपर्क में रहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में NIA और बिहार ATS की टीम ने इंजीनियर को पकड़ा, पाकिस्तानियों के संपर्क में रहने का आरोप
Mon, 16 Feb 2026 07:15 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:15 PM IST
सार
Bihar: गोपालगंज जिले के पंडितपुरा और विशुनपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी और बिहार एटीएस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में टीम ने एक स्थानीय इंजीनियर को हिरासत में लेकर कई घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन
एनआईए ने गोपालगंज में की छापेमारी
- फोटो : ANI
विस्तार
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के पंडितपुरा व विशुनपुरा गांव में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी व बिहार एटीएस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई इस छापेमारी से जिले में हड़कंप मच गया। टीम ने एक स्थानीय इंजीनियर को हिरासत में लेकर कई घंटों तक पूछताछ की। बाद में आवश्यक पूछताछ के उपरांत उसे मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
एजेंसी को मिले थे इनपुट
बताया जाता है कि जांच एजेंसी को संबंधित व्यक्ति के इंटरनेट मीडिया गतिविधियों को लेकर कुछ अहम इनपुट मिले थे। इसी आधार पर एनआईए व एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप व कुछ दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ के क्रम में कई डिजिटल साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानियों के संपर्क में था इंजीनियर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस इंजीनियर से पूछताछ की गई, उसके इंटरनेट मीडिया पर कुछ विदेशी संपर्क सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान समेत अन्य देशों से जुड़े अकाउंट्स के साथ संवाद की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सरकारी योजना की जानकारी देने के नाम पर नाबालिग के साथ गलत हरकत की कोशिश, मुखिया पर FIR दर्ज
पुलिस ने कुछ भी बताने से किया परहेज
गोपालगंज पुलिस ने मामले पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई उसी स्तर से की जाएगी। इधर, छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन