ईरान-इजराइल युद्ध: बिहार का इंजीनियर ईरान में लापता, परिजनों में चिंता; 17 जून को हुई थी घरवालों से आखिरी बात
Bihar: सेराज अली अंसारी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके लापता होने की खबर से पूरा परिवार सदमे और तनाव में है। परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से भी अपील की है कि वे विदेश मंत्रालय के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप कर सेराज की तलाश कराएं और उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच सीवान जिले के रामापाली निवासी और पेट्रोलियम कंपनी में कार्यरत इंजीनियर सेराज अली अंसारी 17 जून से ईरान में लापता हैं। उनके परिजनों में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। परिवार का कहना है कि उनकी सेराज से आखिरी बार 17 जून को बात हुई थी, उसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है।
लापता इंजीनियर के पिता हजरत अली ने बताया कि सेराज मार्च महीने में सीवान से सऊदी अरब गए थे। वहां से वह 9 जून को ईरान पहुंचे थे। इसी दौरान ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध छिड़ गया। उन्होंने बताया कि 17 जून को आख़िरी बातचीत में सेराज ने खुद को सुरक्षित स्थान पर बताया था, लेकिन उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
परिवार ने सेराज अली अंसारी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और उनकी सकुशल भारत वापसी की मांग करते हुए सीवान जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि युद्ध प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण उनकी जान को खतरा हो सकता है।
पढ़ें: ‘वो अब सिर्फ एक बोझ हैं, उन्हें कभी वापस नहीं लेंगे’, नीतीश कुमार को लेकर बोले तेजस्वी यादव
सेराज अली अंसारी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके लापता होने की खबर से पूरा परिवार सदमे और तनाव में है। परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से भी अपील की है कि वे विदेश मंत्रालय के माध्यम से तत्काल हस्तक्षेप कर सेराज की तलाश कराएं और उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाए।