फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Haryana Police arrested youth from Gopalganj in acyber fraud case of Rs 7 crore

Bihar News: सात करोड़ की साइबर ठगी, गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस, एक युवक को किया गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 10:14 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

गुरुग्राम की रियल एस्टेट कंपनी M3M इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का फर्जी मालिक बनकर सात करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Haryana Police arrested youth from Gopalganj in acyber fraud case of Rs 7 crore
पुलिस गिरफ्त में आरोपी विशाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात करोड़ रुपये के साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस गोपालगंज पहुंची। पुलिस की टीम ने जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह  ने गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी M3M इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फर्जी मालिक बनकर सात करोड़ रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने खुद को कंपनी का मालिक 'रूप बंसल' बताकर कंपनी के अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय को व्हाट्सएप पर फर्जी नंबर से संदेश भेजा। इस दौरान उसने 19 मई से 27 मई 2025 तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह रकम कंपनी के ICICI बैंक खाते से 24 किस्तों में ट्रांसफर की गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना दक्षिण गुरुग्राम में एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान होते ही हरियाणा पुलिस की एक टीम गोपालगंज पहुंची और मीरगंज थाना की मदद से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौसम का मिजाज बदला, फिर चढ़ने लगा पारा, राजस्थान के चार जिलों में लू का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम में अपराध धारा 318(4), 319 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की जांच पीएसआई कुलदीप द्वारा की जा रही है। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आरोपी को हरियाणा पुलिस और गोपालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed