फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Selection of Anganwadi worker selected on fake certificate cancelled, Kalpana Kumari elected

Bihar: गोपालगंज में फर्जी प्रमाण पत्र पर चयनित आंगनवाड़ी सेविका का चयन रद्द, कल्पना कुमारी आम सभा में चुनी गईं

Wed, 18 Sep 2024 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर चयनित आंगनवाड़ी सेविका रानी कुमारी सहनी का चयन रद्द कर दिया गया है। वहीं, खाली पड़े पद पर कल्पना कुमारी को आम सभा में चुन लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj: Selection of Anganwadi worker selected on fake certificate cancelled, Kalpana Kumari elected
कल्पना कुमारी चुनी गईं आंगनबाड़ी सेविका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के गिदहां बंगाली कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित रानी कुमारी सहनी का चयन रद्द कर दिया गया। डीपीओ गोपालगंज ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद खाली पड़े सेविका पद के लिए नए सिरे से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को वार्ड सदस्य पार्वती देवी की अध्यक्षता में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित आम सभा में स्थानीय महिलाओं और अधिकारियों की उपस्थिति में कल्पना कुमारी को सेविका पद पर चयनित किया गया। इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए महिला पर्यवेक्षिका अंजू कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया था, जिन्होंने समाज कल्याण विभाग और डीपीओ के आदेश को पढ़कर सभा में सुनाया।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पांच वर्ष पूर्व रानी कुमारी सहनी का चयन सेविका पद पर हुआ था, लेकिन इस चयन को कल्पना कुमारी ने चुनौती दी थी। विभागीय जांच में रानी कुमारी सहनी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद डीपीओ गोपालगंज ने उनके चयन को रद्द करने का निर्देश दिया। फिर रिक्त पद पर कल्पना कुमारी को सेविका के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रोफ़ेसर अली अकबर अंसारी, मनोरंजन दास, चितरंजन सरकार और अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed