फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: RYA and Insaaf Manch burnt copies of Waqf Amendment Bill and demanded withdrawal from government

Bihar: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ RYA और इंसाफ मंच का भड़का आक्रोश, प्रतियां जलाकर सरकार से की वापसी की मांग

Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
सार

Waqf Amendment Bill: आरवाईए के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक-सांस्कृतिक और दान में दी गई जमीनों से जुड़ा मामला है। नए संशोधन से इन संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन और विवादों का निपटारा राज्य के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, जो विवादित है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj: RYA and Insaaf Manch burnt copies of Waqf Amendment Bill and demanded withdrawal from government
वक्फ बोर्ड पर आए संशोधन बिल का हो रहा विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर तले शनिवार को गोपालगंज के खजुरहा, चारमोहानी चौक पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इसे सांप्रदायिक और संविधान विरोधी बताते हुए बिल की प्रतियों को जलाया और सरकार से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन

 
सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने कहा कि वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय की धार्मिक-सांस्कृतिक और दान में दी गई जमीनों से जुड़ा मामला है। नए संशोधन से इन संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन और विवादों का निपटारा राज्य के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, जो सीधे तौर पर मुस्लिम पहचान और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है।
विज्ञापन

 
भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य व भोरे प्रखंड सचिव सुभाष पटेल ने कहा कि मोदी सरकार लगातार मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रही है। उन्होंने सीएए, यूसीसी और अब वक्फ बिल को संविधान के मूल उसूलों के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसान नेता लालबहादुर सिंह ने जदयू और टीडीपी जैसी पार्टियों को भाजपा की इस साजिश में भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचारों के अनुसार अल्पसंख्यकों के अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद हैं। डोमनपुर पंचायत के मुखिया कमलेश प्रसाद ने कहा कि प्रशासन ने इस प्रदर्शन को रोकने की हर संभव कोशिश की, जो लोकतंत्र की आवाज को कुचलने जैसा है।

 
इस विरोध में बनकटा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राघव प्रसाद उर्फ बड़ाबाबू, धर्मेंद्र चौहान, इमरान, सरताज, दीपक चौहान, पैक्स अध्यक्ष गुफरान, अर्जुन सिंह और टिंकू पटेल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। सभी ने एक सुर में कहा कि बिल की वापसी तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed