फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: youth injured in fight died eight days later during treatment in Gorakhpur, chaos in family

Bihar News: मारपीट में घायल युवक की आठ दिन बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 17 Feb 2025 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में मारपीट से हुए घायल युवक की आठ दिन बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Gopalganj News: youth injured in fight died eight days later during treatment in Gorakhpur, chaos in family
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला गांव के निवासी एक युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बेदू टोला निवासी भृगुन प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को हुई मारपीट की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद से ही उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

 
सात लोगों के खिलाफ केस
जानकारी के मुताबिक, मामले को लेकर मृतक की मां मनोरमा देवी ने थावे थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दुर्गा मंदिर के पास स्थित पल्लवी होटल के नजदीक उनके बेटे दीपक कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने दीपक के पॉकेट से 20,000 रुपये और मोबाइल भी छीन लिया था। मारपीट के बाद दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत बिगड़ने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों बेदू टोला गांव के सुनील मांझी और उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव निवासी रेयाजुद्दीन उर्फ बुलेट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी। इधर, युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed