{"_id":"67c70d4b01979e2e1d02ee8c","slug":"gopalganj-news-speeding-truck-crushes-mother-and-son-riding-bike-elderly-woman-died-youth-seriously-injured-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और बेटे को कुचला, बुजुर्ग महिला मौत, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां और बेटे को कुचला, बुजुर्ग महिला मौत, युवक गंभीर घायल
Tue, 04 Mar 2025 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:55 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में बाइक से मां को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतका सावित्री देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के करसघाट में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पंकज पांडेय को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। मृतका की पहचान जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडेय टोला गांव निवासी दिवंगत शिवबच्चन पांडेय की पत्नी सावित्री देवी के रूप की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवक पंकज पांडेय गोपालगंज शहर में अपनी मां सावित्री देवी को इलाज कराने के लिए गांव से आ रहे थे। इसी बीच करसघाट के पास ही पहुंचे थे, तभी तेज गति से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही मां की मौत हो गई। जबकि बेटा पंकज पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद युवक को जख्मी हालत में देख आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक जब्त कर चालक से पूछताछ की जा रही है।