फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Police accused of beating Mukhiya; Mukhiya Sangh met SP and demanded action

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस पर मुखिया को पीटने का आरोप; मुखिया संघ ने एसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग

Fri, 01 Mar 2024 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Mar 2024 07:59 PM IST
सार

Gopalganj Hindi News: मुखिया को पीटे जाने को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ को निर्देश दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gopalganj News: Police accused of beating Mukhiya; Mukhiya Sangh met SP and demanded action
मामले में एसपी से शिकायत करने पहुंचे मुखिया संघ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के मछागर लक्षीराम पंचायत के मुखिया ने हथुआ थाना में तैनात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। वहीं, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों मुखिया ने एसपी स्वर्ण प्रभात से मिलकर एक आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ को निर्देश दे दिया है।

विज्ञापन


मुखिया ने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह में मीरगंज थाने की सब इंस्पेक्टर प्रतिभा निगम के द्वारा मुझे फोन कर मेरी पंचायत के संतोष पांडेय के मामले के लेकर बात करने के लिए बुलाया गया। थाना पर जाने के बाद प्रतिभा जी से मिला। प्रतिभा जी बोलीं कि संतोष पांडेय को लेकर आओ उसका मोबाइल यहीं पर है। मैं बोला कि मैं बुलाने नहीं जा सकता, क्योंकि उससे मेरी अनबन है। मुखिया ने बताया कि तब तक वहीं पास में खड़े एसआई विनोद यादव बोले कि ए मुखिया तुम उसको बुलाकर लाओ गिरफ्तार करना है। उनके द्वारा तू-तड़ाक करने पर मैंने कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग मत कीजिए सर। तब तक पीछे खड़े आशीष कुमार सिंह ने मेरी गर्दन पकड़कर धक्का और गाली देते हुए कहा कि तुम लाट साहब हो कि तुमको आप कहें। उस पर मैंने कहा कि अपशब्द भाषा का प्रयोग मत कीजिए। तब तक दोबारा गर्दन पकड़कर धक्का दिया, जिससे मैं गिर गया और मेरे ऊपर से आशीष सिंह तथा विनोद यादव दोनों चढ़कर लात-घूंसे से मारने लगे।
विज्ञापन


मुखिया ने आगे कहा कि साथ ही जमीन पर घसीटते हुए मुझे हाजत में बंद कर दिया। मैंने बार-बार हाथ जोड़ कर आग्रह किया, लेकिन मेरी एक नहीं सुनी और आशीष सिंह और विनोद यादव ने मेरी मां-बहन को गाली दी और मुझे मारा। किसी माध्यम से हथुआ प्रखंड के सभी मुखिया को मालूम हुआ। फिर मुखियागण थाने आए और हर शर्त को पूरा करके किसी तरह मुझे हाजत से मुक्त कराया। घटना की सारी सच्चाई थाना के CCTV कैमरे से मिल जाएगी। वहीं, इस संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ को निर्देश दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed