फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Married woman found hanging from noose in mysterious circumstances, upset due to not having a child

Bihar: रहस्यमयी हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, संतान न होने से थी परेशान; ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Fri, 13 Jun 2025 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

Gopalganj News: मायके पक्ष का कहना है कि लाखमनी देवी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी और आज उसे मारकर लटका दिया गया।
 

विज्ञापन
Gopalganj: Married woman found hanging from noose in mysterious circumstances, upset due to not having a child
शोक में डूबे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोनियार गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने संतान न होने की मानसिक पीड़ा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय लाखमनी देवी के रूप में हुई है, जो पेशे से वाहन चालक राघव प्रसाद की पत्नी थी। घटना के बाद जहां ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया है, वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

 
संतान न होने की वजह से थी मानसिक तनाव में
परिजनों के अनुसार, लाखमनी देवी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव निवासी परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे संतान का सुख नहीं मिला, जिससे वह अक्सर मानसिक रूप से व्यथित रहती थी। परिजनों ने बताया कि महिला पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी और उसके इलाज के लिए डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाइयां भी चल रही थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर ससुराल और पत्नी आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात में पति को जगाकर गई थी, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश
घटना शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे की है। लाखमनी ने पति राघव प्रसाद को जगाने के लिए अलार्म सेट किया था और अलार्म बजने पर उन्हें नींद से उठाया। इसके कुछ देर बाद वह चुपचाप घर के दूसरे कमरे में गई और दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह घर की सफाई कर रही एक भतीजी ने जब महिला को नहीं देखा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। कमरे का दरवाजा खोलने पर परिवार वालों ने देखा कि लाखमनी देवी फंदे से झूल रही थी। इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया और थावे थाना को घटना की सूचना दी गई।
 
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और कमरे की जांच शुरू की। वहीं, जैसे ही महिला की मौत की खबर सीवान जिले के तेतहली गांव में स्थित मायके पक्ष को मिली, तो वे भी मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

 
मायके पक्ष का कहना है कि लाखमनी देवी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी और आज उसे मारकर लटका दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar: पटना-गया रेलखंड पर पटरी पर फंसा ट्रैक्टर, इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने उठाया ऐसा कदम, हुआ क्या?
 
पुलिस के समझाने पर शांत हुआ विवाद
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने मायके पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। मायके वालों ने शव को तब तक नहीं उठाने दिया, जब तक कि हत्या के आरोप में ससुराल वालों के खिलाफ लिखित आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन देने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अब परिजनों के आवेदन पर विधिक जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed