फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News: Body of youth found hanging from noose in suspicious condition, in-laws wife murder or suicide

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर ससुराल और पत्नी आमने-सामने

Fri, 13 Jun 2025 06:15 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जबकि पत्नी ने ससुराल वालों के परेशान किए जाने पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Purnea News: Body of youth found hanging from noose in suspicious condition, in-laws wife murder or suicide
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना रामबाग वार्ड संख्या 30 की गली नंबर 3 में एक किराए के मकान की है, जहां मृतक विजय कुमार राम (24) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने जहां पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पत्नी ने पति की आत्महत्या का कारण ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना बताया है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस के लिए यह स्पष्ट करना मुश्किल हो गया है कि यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या।

विज्ञापन

 
कमरे में मिला युवक का शव
गुरुवार की देर रात जब विजय की पत्नी घर लौटी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर छोटे बेटे ने दरवाजा खोला और कमरे में प्रवेश करने पर देखा गया कि विजय फंदे से लटका हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को बुलाया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: पटना-गया रेलखंड पर पटरी पर फंसा ट्रैक्टर, इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने उठाया ऐसा कदम, हुआ क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक की मां ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक की मां ने अपने बेटे की हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगाया है। उनका कहना है कि बहू का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शादी के बाद से ही ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। मां के अनुसार, पहले भी बेटे की हत्या की कोशिश की गई थी और पंचायत में मामला उठा था। आरोप है कि इस बार पत्नी ने साजिश के तहत गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया।
 
‘पति ससुराल वालों से था परेशान
वहीं, मृतक की पत्नी रानी कुमारी ने इन आरोपों को खारिज कर कहा कि उसका पति घरवालों की आर्थिक मांगों और कर्ज की वजह से मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने बताया कि दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे थे और पूर्णिया में ही कारपेंटर का काम कर रहे थे। घटना की रात वह अपनी बीमार मां के पास गई हुई थी और सुबह लौटने पर यह हृदयविदारक दृश्य देखा।
 
पहले भी झगड़े की दी थी जानकारी
परिजनों के अनुसार, डेढ़ महीने पहले जब पत्नी ससुराल आई थी तो वहीं पर उसे, उसके माता-पिता और पत्नी ने मिलकर विजय की गला दबाकर हत्या की कोशिश की थी। इसके बाद पंचायत भी बैठी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी विवाद के चलते विजय पंजाब चला गया था, लेकिन पत्नी के बुलावे पर वह वापस पूर्णिया लौट आया था और रामबाग में रहने लगा था।

 
एफएसएल टीम जुटा रही सबूत
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर कमरे की जांच कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से आवेदन मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: देह व्यापार को लेकर दो होटल और एक मकान सील, पांच आरोपी गिरफ्तार; कई ठिकानें पुलिस की रडार पर

मामले की हर कोण से जांच कर रही पुलिस
फिलहाल मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। मृतक के परिजन जहां इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, वहीं पत्नी का दावा है कि यह आत्महत्या है, जो मानसिक दबाव और पारिवारिक कलह का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed