फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj Crime: Grain businessman stabbed to death, angry people blocked NH by placing dead body at bus stand

Bihar Crime: गल्ला व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या, गुस्साए लोगों ने बस स्टैंड पर शव रखकर किया एनएच जाम

Sun, 27 Apr 2025 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Apr 2025 08:39 PM IST
सार

Gopalganj Crime: मृतक के पिता काशीनाथ गुप्ता ने हत्या के पीछे पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को कारण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्याम सिनेमा (वर्तमान में द श्याम पैलेस) के मालिक और केयरटेकर सुनील कुमार ने उनके पुत्र की हत्या करवाई है।

विज्ञापन
Gopalganj Crime: Grain businessman stabbed to death, angry people blocked NH by placing dead body at bus stand
मृतक व्यवसायी (फाइल फोटो) तथा घटना को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी गल्ला व्यवसायी काशीनाथ गुप्ता के बड़े पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। व्यवसायी महमदपुर से वसूली कर बाइक से लौटते वक्त मांझा थाना क्षेत्र के झझवा गांव के पास बदमाशों के हमले का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थावे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

 
शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बबली देवी और मां के बिलखते हुए दृश्य ने माहौल को बेहद गमगीन कर दिया। मृतक के पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जो निजी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। थावे बाजार में मृतक की थोक गल्ला दुकान थी। हत्या से आक्रोशित थावे बाजार के सभी व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और विरोध प्रदर्शन करते हुए थावे बस स्टैंड पर एनएच 531 को जाम कर दिया। मृतक का शव सड़क पर रखकर व्यवसायियों ने आगजनी भी की और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: खून से लथपथ खेत में मिला युवक का शव, चेहरे और गले पर चाकू के गहरे जख्म; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम
सड़क जाम की सूचना पर थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार और अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित लोग वरिष्ठ अधिकारियों की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार और साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक की पत्नी बबली देवी और आक्रोशित व्यवसायियों से बातचीत की और दो दिनों के भीतर हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया।


 
चिकित्सकों पर लापरवाही का भी लगा आरोप
मृतक की पत्नी बबली देवी ने सदर एसडीओ से बातचीत के दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते बेहतर इलाज होता तो उनके पति की जान बचाई जा सकती थी। इस पर एसडीओ ने सिविल सर्जन से बात कर उस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
 
दो घंटे तक थमे रहे बाजार और यातायात
लगभग दो घंटे तक थावे बाजार की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और थावे बस स्टैंड से लेकर वेदु टोला बाईपास और टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस और पुलिस के वाहन भी फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे फिर से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


यह भी पढ़ें- Bihar News: मछली पकड़ने के दौरान चौड़ से मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी; युवती के होने की जताई जा रही आशंका
 
जमीन विवाद में हत्या का आरोप
मृतक के पिता काशीनाथ गुप्ता ने हत्या के पीछे पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को कारण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्याम सिनेमा (वर्तमान में द श्याम पैलेस) के मालिक और केयरटेकर सुनील कुमार ने उनके पुत्र की हत्या करवाई है। परिजनों का कहना है कि मृतक को पहले भी जमीन विवाद को लेकर धमकियां मिल रही थीं।
 
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सदर एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार, डीआई हरेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष हरेराम कुमार, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया मनीष कुमार गुप्ता, जिला पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश राय, सरपंच विमलेश पांडेय, गप्पू कुमार गुप्ता, वर्मा जी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, नारायण जी प्रसाद और संजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। थावे बाजार के सभी व्यवसायी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed