{"_id":"66600d3c9d5479441300dbf3","slug":"gopalganj-a-young-man-going-to-his-in-laws-house-by-bike-was-crushed-by-an-uncontrolled-truck-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj: बाइक से ससुराल जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत; परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj: बाइक से ससुराल जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत; परिजनों में पसरा मातम
Wed, 05 Jun 2024 12:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:31 PM IST
सार
Gopalganj: कुदरिया गांव में अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला, जिसमें बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान छठू साह उर्फ सुनील कुमार (25) के रुप में हुई है।
विज्ञापन
बाइक से जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के संबंध में कर्ण कुदरिया पंचायत के उप मुखिया रोहित गुप्ता ने बताया कि कर्ण कुदरिया गांव में अनियंत्रित अज्ञात ट्रक तेजी से बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गया है। जिस कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा 112 पर कॉल कर दी गई। जिसके बाद जानकारी मिलने के साथ ही घटनास्थल पर टीम पहुंच गई। उसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना हुई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था और बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर गांव जा रहा था। तभी कर्ण कुदरिया गांव के समीप ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन