फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Elderly man murdered in Madhopur, body found near house, village in turmoil;

Bihar News: घर के बाहर मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Thu, 02 Jul 2026 01:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 01:25 PM IST
सार

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में 70 वर्षीय शिवजी सहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
Elderly man murdered in Madhopur, body found near house, village in turmoil;
वृद्ध की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गुरुवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। वृद्ध का खून से लथपथ शव उनके घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर के बाहर पड़ा मिला शव

मृतक की पहचान माधोपुर बड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय शिवजी सहनी के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह उनका शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी तरैया थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

परिजनों के अनुसार, शिवजी सहनी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से की है। उनके सीने और हाथ पर कटने के निशान मिले हैं, जबकि गले पर काले रंग के निशान भी दिखाई दिए हैं। परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव को घर से बाहर फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर और लाठी पर भी मिला खून

परिजनों ने बताया कि जब सुबह काफी देर तक शिवजी सहनी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनकी तलाश शुरू की गई। कमरे में उनके बिस्तर पर खून के धब्बे मिले। वहीं उनकी लाठी पर भी खून लगा हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ खोजबीन की गई, तो घर के बाहर उनका शव बरामद हुआ।

घर में बहू और दो पोतों के साथ रहते थे

जानकारी के अनुसार, मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा और उसकी पत्नी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि छोटा बेटा मोहन सहनी परिवार की आजीविका के लिए बाहर रहता है। घर पर मृतक की छोटी बहू चिंता देवी अपने दो छोटे बच्चों और शिवजी सहनी के साथ रहती थीं।

रात में खाना खाकर सोए थे सभी लोग

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब शिवजी सहनी काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तब परिवार को अनहोनी की आशंका हुई और खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed