Crime in Bihar: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Crime News: एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक व्यवसायी का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में थावे थाने के खानपुर अजमत गांव में शनिवार दोपहर जूता-चप्पल के व्यवसायी 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृत व्यक्ति खानपुर अजमत गांव के उमाकांत साह के पुत्र सह जूता चप्पल व्यवसायी संजय साह बताया जा रहा है। जो लगभग दस वर्ष से सीवान में जमीन खरीदकर अपना मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था। सीवान में मकान के ऊपर परिवार रहता था और नीचे जूता-चप्पल की दुकान चलता था।
बता दें कि दो वर्ष पहले मृतक की पत्नी सीवान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीवान में अपनी जूता-चप्पल के दूकान पर बैठा था। इसी बीच ग्यारह बजे दिन में उसके मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने बुलाया। वह छह बजे शाम तक स्वजन से फोन पर बात करता रहा। उसके बाद शुक्रवार देर शाम सीवान में बदमाशों ने आठ बजे रात में सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया।
यह भी पढ़ें: चारपहिया वाहन से युवक की हत्या कर रखा शव बरामद, मर्डर को सड़क हादसा दिखाने की थी कोशिश
हत्या की सूचना मिलते ही स्वजनों में मातम छा गया। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृत युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जिसके दो बेटे हैं। दोनों पढ़ाई करते हैं। मृतक की मां रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर सीवान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, गले में कपड़े का फंदा और हाथ में बंधी थी रस्सी
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। मृत युवक के शव पहुंचने के बाद परिजनों को सांत्वना देने के दरवाजे पर जिला पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय, दीपक कुमार साह, रामशरण पंडित, पैक्स अध्यक्ष दिलीप गिरी, डॉ. जयकिशोर साह, राजाराम शर्मा और पिंटू यादव सहित काफी संख्या लोग पहुंचे हुए थे।
विवाद में दामाद ने सास को चाकू घोंपा
गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया फील्ड जीन बाजार में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में एक दामाद ने अपनी सास को चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप में से घायल हो गई। घायल सास तेतरी देवी (55) सबेया गांव के अरुण यादव की पत्नी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद विजेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। वह छपरा जिले के पानापुर थाना के पृथ्वीपुर नरहा गांव का रहने वाला है।
जख्मी तेतरी देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ससुराल आया था, जिसके बाद महिला ने उसका सम्मान किया और खाने में मीट और रोटी खिलाई। खाना खाने के ढाई घंटे बाद, जब तेतरी देवी सो रही थीं, बिजेंदर उनके बेड पर आ बैठा। अचानक नींद खुलने पर तेतरी देवी डर गईं और बाहर भागने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
इसी दौरान बिजेंदर ने उन्हें पकड़ लिया और गला दबाने लगा। किसी तरह तेतरी देवी ने शोर मचाया। पड़ोस की एक महिला के आने से पहले आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। घायल तेतरी देवी को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जख्मी महिला के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को घटना के पांच घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.