फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra News: unknown vehicle crushed person going to his in-laws' house after playing Holi, died in hospital

Bihar News: अबीर-गुलाल खेलकर ससुराल जा रहे शख्स को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत से होली की खुशियां मातम में बदली

Sat, 15 Mar 2025 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

Chhapra News: छपरा में होली खेलकर अपने ससुराल जा रहे शख्स को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे से होली का माहौल गम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Chhapra News: unknown vehicle crushed person going to his in-laws' house after playing Holi, died in hospital
मृतक राजेश सिंह (फाइल फोटो) तथा शोक में डूबे परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों का पर्व होली इस बार एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आया। छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के सहादी गांव निवासी राजेश सिंह की शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अबीर-गुलाल खेलकर ससुराल जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए राजेश सिंह ने शनिवार दोपहर को पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
होली का रंग हुआ बेरंग
जानकारी के मुताबिक, होली के दिन जहां पूरा गांव रंगों में सराबोर था। वहीं, राजेश सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव सहादी में मातम छा गया। जिस घर में कुछ घंटे पहले होली गीत गूंज रहे थे, वहां अब सिर्फ आंसू और सन्नाटा बच गया है। मृतक की पत्नी पूनम देवी, मां राजकुमारी देवी और तीनों बच्चों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:मधुबनी में दो सड़क हादसों ने छीने दो घरों के चिराग, दो घायल डीएमसीएच रेफर, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबे समय बाद घर आया, होली ही आखिरी बन गई
राजेश सिंह कोलकाता की एक जूट मिल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह तीन महीने बाद घर लौटे थे, ताकि परिवार के साथ होली मना सकें। शुक्रवार की सुबह ही वह घर पहुंचे और पूरे उत्साह से परिवार के साथ होली खेली। परिजनों के अनुसार, उनकी ससुराल पास के तारा अमनौर गांव में है। जहां अबीर-गुलाल खेलने के लिए वह अकेले बाइक से निकल पड़े थे।
 
परिजनों ने बताया कि राजेश सिंह सामान्यतः ससुराल नहीं जाते थे, लेकिन इस बार उन्होंने अचानक ससुराल जाने का निर्णय लिया। पत्नी और बच्चे भी साथ चलने की जिद कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि होली के बाद चलेंगे, अभी मैं अकेले जाता हूं। मगर किसी को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
 
अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक
घटना शुक्रवार की देर शाम नरसिंह भानपुर (RVS) ईंट भट्ठा के पास नहर मार्ग पर हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश सिंह सड़क पर गिर पड़े और तड़पते रहे। उसी रास्ते से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उन्हें देखा और शोर मचाया। लोगों की मदद से उन्हें अमनौर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।
 
हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घर में अबीर-गुलाल से सजी थालियां वहीं गिर गईं और रंग-बिरंगी होली मातमी रंग में बदल गई।


यह भी पढ़ें- Attack On Bihar Police:अपराधियों ने अब राजधानी में एएसआई पर किया जानलेवा हमला; मुखिया के भाई पर आरोप
 
पत्नी और तीन बच्चों को पीछे छोड़ गए
राजेश सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी मां और पत्नी की हालत घटना के बाद बेहद खराब है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना पर शोक जताते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है।
 
अज्ञात वाहन का सुराग नहीं
अब तक इस हादसे में अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजनों में आक्रोश भी है। स्थानीय प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, ग्रामीणों ने इस सड़क पर वाहनों की तेज गति और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed