{"_id":"67d56bfa887481ac530ca17f","slug":"bihar-news-criminals-attacked-bihar-police-asi-maner-patna-bihar-police-chief-s-brother-accused-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack on Bihar Police : अपराधियों ने अब राजधानी में एएसआई पर किया जानलेवा हमला; मुखिया के भाई पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Attack on Bihar Police : अपराधियों ने अब राजधानी में एएसआई पर किया जानलेवा हमला; मुखिया के भाई पर आरोप
Sat, 15 Mar 2025 05:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:30 PM IST
सार
Bihar Police : पुलिस अधिकारियों पर अपराधी लगातार हमला कर रहे हैं, ऐसे में आम जनता खुद की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। चार दिनों में अररिया और मुंगेर के बाद अब पटना की पुलिस पर हमला हुआ है। इस मामले में मुखिया का भाई भी आरोपी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अररिया और मुंगेर के बाद अब राजधानी में भी बेलगाम अपराधियों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया है। इस घटना में एएसआई विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर इलाके की है। बिहार में लगातार हो रहे पुलिस पर हमले की घटनाओं ने राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए - Bihar: मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
पहले बदतमीजी की, फिर किया हमला
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शनिवार की शाम एएसआई विवेक कुमार गश्ती पर थे। जैसे ही वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे, वहां कुछ बदमाश बैठे हुए थे। विवेक कुमार ने बदमाशों से दुकान से भीड़ हटाने के लिए कहा। यह बात उन बदमाशों को नागवार गुजरी, जिसके बाद उनमें से कुछ ने विवेक कुमार से बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और फिर बदमाशों ने एएसआई पर हमला कर दिया। जैसे ही विवेक कुमार को हमले का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत अपने साथी पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस हमले में विवेक कुमार घायल हो गए। उनकी गंभीर चोट लगी हैं।
विज्ञापन
मुखिया के भाई का भी नाम
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हमला करने वालों में से एक बदमाश स्थानीय मुखिया का भाई भी था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश के कारण किया गया था, हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस उन अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: होली मिलन समारोह में युवक की हत्या; मुखिया और पूर्व जिप सदस्य के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद तनाव
आम जनता में बढ़ रहा असंतोष
इस हमले के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने चिंता जताई है कि बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। पहले अररिया और मुंगेर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं हुईं, और अब मनेर में भी एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी अब पुलिस को भी खुलेआम चुनौती देने लगे हैं, तो ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने राज्य सरकार से अपील की है कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
पुलिस ने कार्रवाई की तेज
मनेर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलवाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।