Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   chhapra chhath accident 70 year old devotee drowns mahi river saran

बिहार: छठ के दौरान बड़ा हादसा, मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय व्रती की मौत

Mon, 16 Nov 2026 01:39 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव में छठ महापर्व के दौरान मही नदी में डूबने से 70 वर्षीय रामनाथ सहनी की मौत हो गई। वह सोमवार को संध्या अर्घ्य देने नदी में उतरे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन
chhapra chhath accident 70 year old devotee drowns mahi river saran
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय व्रती की डूबने से मौत हो गई। घटना डेरनी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव की है, जहां सोमवार को मही नदी में संध्या अर्घ्य देने के दौरान बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए। हादसे के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गई। जिस परिवार में छठ पर्व को लेकर उत्साह और खुशियों का माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।

विज्ञापन

संध्या अर्घ्य देने के दौरान नदी में डूबे बुजुर्ग

मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद सहनी के पुत्र रामनाथ सहनी (70) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामनाथ सहनी लंबे समय से छठ व्रत करते आ रहे थे। सोमवार को भी वह पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संध्या अर्घ्य देने के लिए मही नदी के घाट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अर्घ्य देने के दौरान वह नदी के पानी में उतरे। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों को जब उनके डूबने का पता चला तो घाट पर अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में तलाश के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनका शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठ घाट पर मची चीख-पुकार, परिवार में पसरा मातम

रामनाथ सहनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। छठ पर्व की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रात होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सोमवार को पूरी कराई जाएगी।

नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

इस हादसे के बाद नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। खासकर गहरे पानी वाले घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बुजुर्ग व्रतियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत सामने आई है। छठ जैसे बड़े पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed