फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chapra News Liquor dealer sentenced to five years in prison fined Rs one lakh

Chapra News: शराब धंधेबाज को पांच साल की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना

Thu, 04 Jul 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 07:13 PM IST
सार

छपरा में शराब धंधेबाज को पांच साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि 16 अगस्त 2017 को सोनपुर पुलिस ने छापेमारी में शराब जब्त कर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Chapra News Liquor dealer sentenced to five years in prison fined Rs one lakh
व्यवहार न्यायालय छपरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है। लेकिन इसके बावजूद शराब के धंधेबाज यूपी, हरियाणा या पंजाब से शराब की बड़ी-बड़ी खेप को बिहार में लाकर शराब बंदी नियम के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हालांकि, बिहार पुलिस या उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गहन जांच अभियान चलाकर धरपकड़ करते हुए शराब से जुड़े धंधेबाजों को गिरफ्तार के साथ ही शराब की खेप पकड़ने में कामयाब भी होती है।

विज्ञापन


कुछ वैसे भी मामले सामने आते हैं, जिसमें न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जाती है। कुछ इसी तरह का मामला व्यवहार न्यायालय छपरा से आई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद विभाग के विशेष न्यायाधीश द्वितीय अतुल वीर सिंह ने सोनपुर थाना कांड संख्या-185/17 के उत्पाद विचारण वाद संख्या-2076/22 में सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव निवासी संजीव कुमार सिंह को उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (a) के अंतर्गत दोषी पाते हुए पांच वर्ष सश्रम करावास और एक लाख रुपये अर्थ दंड नहीं देने पर अतिरिक्त एक वर्ष की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह विशेष लोक अभियोजक सर्वजीत ओझा और उनके सहायक कृति एवं अनिल कुमार पाण्डेय तथा बचाव पक्ष की ओर से मनोज कुमार सिंह ने न्यायालय में अपना-अपना पक्ष रखा। हालांकि, अनुसंधानकर्ता द्वारा 15 अगस्त 2017 को न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया था, जिसके बाद अभियोजन की ओर से इस मामले में कुल चार गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कांड के सूचक सह सोनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। अभियुक्त अपने घर में अंग्रेजी शराब रखकर उसका कारोबार करता है। गुप्त सूचना के आधार पर 16 मई 2017 को सूचक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर पर छापामारी की तो विभिन्न कंपनियों के लगभग 59 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed