LS Election: गोपालगंज से चंचल पासवान होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार, NDA प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार से होगा सामना
LS Election: इंडिया गठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी ने गोपालगंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बीजेपी नेता ई. सुदामा मांझी के बेटे प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है। एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को अब प्रेमनाथ चंचल सीधी टक्कर देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंचल पासवान को वीआईपी ने गोपालगंज से टिकट दिया है। वीआइपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोबिन्द बिंद ने इस बात की जानकारी दी है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोपालगंज से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को वीआईपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन ने चंचल पासवान को चुनाव के मैदान में उतारा है, जिनका सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से होगा। प्रेमनाथ चंचल के महागठबंधन प्रत्याशी घोषित होते ही गोपालगंज की राजनीतिक हलचल तेज हो गई। प्रेमनाथ को जिले भर से बधाइयां मिलने लगी।
बता दें कि वीआइपी को इंडिया गठबंधन का घटक दल बनाए जाने के बाद राजद कोटे से तीन सीटें गोपालगंज, मोतिहारी व झंझारपुर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दी गयी थी, लेकिन गोपालगंज में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी थी। गुरुवार की देर रात गोपालगंज में भी उम्मीदवार की घोषणा वीआईपी ने कर दी है ।
कौन है प्रेमनाथ चंचल?
गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के बेदू टोला गांव निवासी सुदामा मांझी के पुत्र हैं प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान। इन्होंने एमएससी तक की शिक्षा गोपालगंज से प्राप्त की है। प्रेमनाथ चंचल की गिनती जिले के बड़े व्यवसायियों में भी है। इनका जिले के कई प्रखंडों में गैस एजेंसी और पेट्रोलपंप का कारोबार है। प्रेमनाथ का अधिक परिचय इनके पिता सुदामा मांझी के नाम से ही है, क्योंकि वे पिछले 20 सालों जिले की राजनीति में सक्रिय है। सुदामा मांझी अभी वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष हैं। इससे पूर्व सुदामा मांझी राजद में भी रह चुके हैं। राजद से निकल कर ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।
वीआइपी के प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पिता हैं भाजपा नेता
वीआइपी के प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल के पिता इंजीनियर सुदामा मांझी भाजपा के सक्रिय नेता है। अभी वर्तमान में वे भाजपा अनुसूचित जाति के गोपालगंज जिलाध्यक्ष हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की पिता पुत्र के खिलाफ चुनाव प्रचार करते हैं या भाजपा से त्यागपत्र देते हैं। हालांकि सूत्रों से खबर यह निकलकर सामने आ रही है की सुदामा मांझी बहुत जल्द भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले हैं।