फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   BJP celebrated the 300th birth anniversary of Ahilyabai Holkar, focus was on women empowerment

Bihar: भाजपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, महिला सशक्तिकरण पर रहा फोकस

Sat, 31 May 2025 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 31 May 2025 06:02 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर स्थित एक सभागार में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी गुप्ता ने की।
 

विज्ञापन
BJP celebrated the 300th birth anniversary of Ahilyabai Holkar, focus was on women empowerment
भाजपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवान में शुक्रवार को नगर स्थित एक सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अहिल्याबाई  होल्कर की 300वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने की। समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुआ, जिसका संचालन सुनीता जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


सेवा, नेतृत्व और न्याय की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई  होल्कर
जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने अहिल्याबाई  होल्कर को सेवा, नेतृत्व और न्याय की प्रतीक बताते हुए उनके सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्यों की प्रशंसा की। एमएलसी सच्चिदानंद राय ने बताया कि  होल्कर ने दहेज विरोधी कानून लागू कराने, विधवाओं के अधिकारों और महिलाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने विधवा पुनर्विवाह को नैतिक समर्थन देने और मित्र के पुनर्विवाह का संरक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की योजनाएं अहिल्याबाई के विचारों से प्रेरित
भाजपा जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा ने अहिल्याबाई को विकास की प्रतीक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थापित उनकी प्रतिमा की चर्चा की। नगर परिषद उपसभापति किरण गुप्ता ने प्रधानमंत्री की योजनाएं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा और स्टार्टअप को अहिल्याबाई के विचारों से जोड़कर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हैप्पी यादव, प्रदीप कुमार रोज, मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, पूनम गिरी, सुशीला देवी, अनुराधा गुप्ता सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed