{"_id":"681df65327778b4e950d2cd1","slug":"bihar-there-was-chaos-when-body-of-youth-reached-rampur-in-gopalganj-youth-had-died-in-crane-accident-jaipur-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रामपुर में युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम, जयपुर में काम के दौरान क्रेन हादसे में गई थी युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रामपुर में युवक का शव पहुंचते मचा कोहराम, जयपुर में काम के दौरान क्रेन हादसे में गई थी युवक की जान
Fri, 09 May 2025 06:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 May 2025 06:04 PM IST
सार
रामपुर में युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में काम के दौरान क्रेन हादसे में युवक की जान गई थी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में युवक का शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। विदित हो कि रामपुर गांव निवासी सुरेश राम का 23 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार जयपुर में सीएनजी कंपनी में काम करता था। सुरेश राम का इकलौता पुत्र का असमय मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। शव जैसे ही गांव पहुंचा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां लालमती देवी पुत्र का शव देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ीं, घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, दो दिन पूर्व रजनीश कुमार जयपुर स्थित अपने किराए के कमरे से सीएनजी कंपनी मे काम करने गया था। वहां एक क्रेन मशीन से भारी लोहे का पाइप उठाया जा रहा था कि अचानक क्रेन की बेल्ट टूट गई और पाइप रजनीश के सिर पर गिर पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई। काम के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रजनीश कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी डॉ. सुनील कुमार ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बडाया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि दिनेश साहू तथा बीडीसी सदस्य अकबर अली शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदना प्रकट की तथा सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि पंचायत स्तर से भी मदद का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त करने का विभाग का निर्देश, सभी डीएम को जारी किया पत्र