फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Road Accident youth died and another seriously injured after being hit by unknown vehicle in Gopalganj

Bihar Road Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 09 May 2025 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 May 2025 05:56 PM IST
सार

Road Accident News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident youth died and another seriously injured after being hit by unknown vehicle in Gopalganj
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेढ़वलिया गांव के पास एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में खजूरी पूरब टोला गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार रंजीत कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी ढेढ़वलिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया। वहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रंजीत की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त करने का विभाग का निर्देश, सभी डीएम को जारी किया पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कुचायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक सोनू कुमार अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसी के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें: मंत्री लेशी सिंह और विधायक पर आरोपियों को बचाने का आरोप, तेजस्वी यादव ने उठाई जांच की मांग


घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, पंचायत समिति सदस्य विजय शर्मा समेत कई ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता व उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने और अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा आघात है।

चंवर से मिला एक युवती का शव, नहीं हो सका है शिनाख्त
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के चंवर स्थित एक कुआं से एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, युवती के शव का अभी शिनाख्त नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कटेया क्षेत्र के हुसैनपुर टोला गांव की चंवर में चरवाहा अपने पशु को चराने के लिए गए हुए थे। चंवर में एक कुआं है, जो इस समय अपना अस्तित्व खो चुका है। पशु चरते चरते उस कुआं के पास चले गए। चरवाहों ने अपने पशुओं को घर ले जाने के लिए आए, तभी उन्होंने देखा कि कुंआ में एक युवती का शव पड़ा हुआ है।



चरवाहे अपने पशुओं को लेकर घर आए और युवती के शव की बात गांव के लोगों से बताएं। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। लेकिन युवती के शव का शिनाख्त नहीं हुआ तो पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed