फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Teachers on hunger strike in Siwan get support from Inquilabi Naujawan Sabha

Bihar: सीवान में भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को मिला इंकलाबी नौजवान सभा का समर्थन, एकजुटता का दिया संदेश

Wed, 04 Jun 2025 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Jun 2025 08:31 PM IST
सार

Bihar: शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि जो शिक्षक रिश्वत देने से इनकार करते हैं, उन्हें विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। यह आंदोलन न केवल शिक्षकों की समस्याओं को सामने ला रहा है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही को भी उजागर कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Teachers on hunger strike in Siwan get support from Inquilabi Naujawan Sabha
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के अंबेडकर पार्क में अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों को अब विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित, राज्य कमिटी सदस्य विशाल यादव, अमित गोंड, जिला अध्यक्ष उपेंद्र साह, और आइसा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विकास यादव ने हड़ताली शिक्षकों से मुलाकात की और उनके साथ एकजुटता प्रकट की।

विज्ञापन

भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए जयशंकर पंडित ने कहा कि शिक्षकों की सभी मांगें पूरी तरह से जायज और बुनियादी हैं। नियमित वेतन भुगतान, छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति, मध्याह्न भोजन में चावल की गुणवत्ता और वजन की जांच, तथा जिला शिक्षा कार्यालय में व्याप्त रिश्वतखोरी को खत्म करने जैसी मांगों की अनदेखी नहीं की जा सकती। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। इसके लिए सिवान के डीईओ सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: झाड़ी में छिपे जहरीले सांप के डंसने से महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि शिक्षकों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए और भूख हड़ताल को समाप्त कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया, तो इंकलाबी नौजवान सभा जिले में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि जो शिक्षक रिश्वत देने से इनकार करते हैं, उन्हें विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। यह आंदोलन न केवल शिक्षकों की समस्याओं को सामने ला रहा है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही को भी उजागर कर रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ शिक्षकों की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज के हर उस वर्ग की लड़ाई है जो एक बेहतर और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed