{"_id":"68405a6d3039bdefaf0cf080","slug":"bihar-news-a-woman-died-after-being-bitten-by-a-poisonous-snake-hidden-in-a-bush-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: झाड़ी में छिपे जहरीले सांप के डंसने से महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: झाड़ी में छिपे जहरीले सांप के डंसने से महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम; जानें
Wed, 04 Jun 2025 08:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:08 PM IST
सार
Bihar: परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाते वक्त उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड स्थित मिश्र बतरहा गांव में बुधवार को एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 62 वर्षीय रामरती देवी, पत्नी स्व. मोतीलाल भगत के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रामरती देवी सुबह खेत में सब्जी तोड़ रही थीं, तभी झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। उनकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें अचेत अवस्था में फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पढ़ें: चर्चित भूमिहार नेता सुशील पांडेय की हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 12 साल से था फरार
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाते वक्त उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं। भतीजे सुरेश कुमार सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।