फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Sensation due to recovery of body of a 16-year-old girl from a pond in Gopalganj

Bihar Crime: भोरे में छात्रा की हत्या से सनसनी, पोखरे से मिला शव; परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 25 May 2025 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 06:55 PM IST
सार

Bihar: शव की स्थिति देख परिजन और ग्रामीण हत्या से पहले बर्बरता की आशंका जता रहे हैं। छात्रा के सामने के दांत टूटे हुए थे और शरीर पर तेजाब जैसे केमिकल से जलाए जाने के निशान मिले हैं। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ अमानवीय हरकतें की गई होंगी।

विज्ञापन
Bihar: Sensation due to recovery of body of a 16-year-old girl from a pond in Gopalganj
घटना से लोगों में रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत लखराव शिव मंदिर परिसर स्थित तालाब से रविवार की सुबह 16 वर्षीय छात्रा का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हुस्सेपुर टोला जानकी नगर निवासी सुनील यादव की पुत्री शिल्पी उर्फ राजयंती कुमारी (कक्षा 9वीं की छात्रा) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने भोरे-मीरगंज मुख्य पथ को शिव मंदिर के समीप जाम कर दिया, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए ठप हो गया। लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से लगातार इनकार करते रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजा गया।

विज्ञापन

शादी समारोह से हुआ था अपहरण

परिजनों के अनुसार, 23 मई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान शिल्पी जयमाल देखने गई थी। उसी दौरान हुस्सेपुर नवका टोला के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। रात में जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने इसकी जानकारी भोरे थाना पुलिस को दी। इस आधार पर अमित कुमार और मंटू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कदम उठाए होते, तो शिल्पी की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पूर्व की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग, एक युवक को लगी गोली; गांव में तनाव

हत्या से पहले की गई हैवानियत की आशंका

शव की स्थिति देख परिजन और ग्रामीण हत्या से पहले बर्बरता की आशंका जता रहे हैं। छात्रा के सामने के दांत टूटे हुए थे और शरीर पर तेजाब जैसे केमिकल से जलाए जाने के निशान मिले हैं। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ अमानवीय हरकतें की गई होंगी। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक हिरासत में लिए गए आरोपी को उनके हवाले नहीं किया जाता, तब तक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजेंगे।

पुलिस पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप

परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें लापरवाही, आरोपियों से मिलीभगत, कार्रवाई में देरी, और खोजबीन के बदले रिश्वत मांगने जैसी बातें शामिल हैं। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरुआती दौर में मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

इस बीच, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न कोणों से की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed