फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Heavy stone pelting and firing between two groups over old rivalry

Bihar: पूर्व की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग, एक युवक को लगी गोली; गांव में तनाव

Sun, 25 May 2025 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 06:48 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की देर रात को भी दोनों पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही। इसके बाद रविवार को फिर से हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन
Bihar: Heavy stone pelting and firing between two groups over old rivalry
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हो रही वारदातों से साफ है कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। ताजा मामला मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव का है, जहां पूर्व की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है।

विज्ञापन

घटना रविवार को दिनदहाड़े हुई, जब एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के घर पर धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव और फायरिंग की। देखते ही देखते गांव की गलियां रणक्षेत्र में तब्दील हो गईं। चारों ओर ईंट-पत्थरों के ढेर लग गए और कई घरों की दीवारें गोलियों से छलनी हो गईं।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की देर रात को भी दोनों पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही। इसके बाद रविवार को फिर से हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मनेर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनेर, शाहपुर और आस-पास के थानों की पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


पढ़ें: धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती, कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री मोतीलाल प्रसाद

पुलिस बोली: कार्रवाई जारी है
इस मामले में मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर तनाव चल रहा था। शनिवार की रात को भी फायरिंग की घटना हुई थी और रविवार को मामला फिर उग्र हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
लगातार हो रही फायरिंग और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर शनिवार की रात को हुई घटना के बाद पुलिस सख्त होती, तो रविवार की हिंसा रोकी जा सकती थी। गांव में अब भी तनाव का माहौल है और लोग भय के साये में जी रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोषियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed