{"_id":"681f18340627b2e3bc03d074","slug":"bihar-news-asi-molested-female-bihar-police-inspector-threatened-to-murder-case-jahanabad-bihar-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : महिला दरोगा का गाल छूकर एएसआई करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर कहा- कर देंगे गोलियों से छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : महिला दरोगा का गाल छूकर एएसआई करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर कहा- कर देंगे गोलियों से छलनी
Sat, 10 May 2025 02:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 10 May 2025 02:42 PM IST
सार
Bihar : महिला दारोगा का गाल छूते ही दरोगा भड़क गई और इसकी शिकायत करने की बात कहने लगी। दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी। इसी दौरान आरोपी एएसआई ने कहा कि अगर तुमने वरीय अधिकारी से शिकायत की और मुझ पर कार्रवाई हुई तो मैं तुमको गोलियों से छलनी कर दूंगा।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार पुलिस अक्सर रिश्वत लेने या अन्य वजहों से चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। वजह है एक महिला प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने जूनियर एएसआई पर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी है। अब महिला प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने एसपी से लिखित शिकायत की है। मामला जहानाबाद जिले का है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन
गाल छूकर की छेड़खानी
पीड़ित अनुसूचित जाति की एक प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर वर्तमान में प्रशिक्षण के लिए थाने में प्रतिनियुक्त है। बात 9 अप्रैल की है, जब वह अपने बैरक में थी। पास के कमरे में एएसआइ मानस पांडेय रहते हैं। महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर बैरक से बाथरूम जाने लगी, तभी एएसआइ ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़ित महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि मानस पांडेय महिला दारोगा के गाल को छूकर मुस्कुराने लगा। जब महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने उसके इस हरकत का विरोध किया तब मानस पाण्डेय उग्र हो गया। दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान महिला दारोगा ने एसपी से शिकायत करने की बात कही तो मानस पाण्डेय और अधिक उग्र हो गया और कहने लगा कि अगर इस बात की शिकायत उसने वरीय अधिकारी से की, तो मानस उसे गोलियों से छलनी कर देगा। इतना ही नहीं एएसआइ मानस ने यह भी कहा कि यदि मैं निलंबित हुआ, तो तुम्हें जिंदा नहीं रहने दूंगा। मानस ने उसे इस कदर से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दिया था कि महिला दारोगा कुछ दिनों तक डरी-सहमी रही, फिर हिम्मत करते हुए 28 अप्रैल को एसपी से लिखित शिकायत की। आवेदन मिलते पर एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आंतरिक शिकायत समिति (आइसीसी) को आरोपों की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : बारात से लौट रहे बस और हाईवा में भिड़ंत, तीन बारातियों की मौत; कई गंभीर
मामले को मैनेज करने का दिया जा रहा दवाब
महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने एसपी से शिकायत की है कि वरीय अधिकारी से शिकायत करने के बाद महिला दरोगा पर आरोपी एएसआई लगातार केस मैनेज करने का दवाब दे रहा है। महिला दारोगा का कहना है कि उसे लगातार विभिन्न माध्यमों से धमकी दी जा रही है। उसने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि एएसआइ मानस उनकी हत्या भी करा सकते हैं। महिला ने एसपी से जान माल सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। घटना के बाद वह काफी सहमी है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि महिला सब इंस्पेक्टर की लिखित शिकायत मिली थी। आंतरिक शिकायत समिति (आइसीसी) को जांच का आदेश दिया गया है। समिति की जांच रिपोर्ट व सिफारिश पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।