{"_id":"67de87e901bbdc9418026627","slug":"bihar-road-accident-one-person-died-another-was-seriously-injured-after-being-hit-by-uncontrolled-truck-siwan-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:20 PM IST
सार
Road Accident: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शव के पास खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान-छपरा मुख्य मार्ग एनएच-531 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना सीवान-छपरा मुख्य मार्ग एनएच-531 पर पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप की है। मृतक पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रमाशंकर यादव थे। घायल फलपुरा के रहने वाले श्याम कुमार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, सीने में मारी गोली, जमीन विवाद बताया जा रहा कारण
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि रमाशंकर यादव और श्याम कुमार दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी निजी काम को लेकर दारौंदा की तरफ गए थे। वापस फिर पचरुखी बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी बरियारपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया और मौका पाकर फरार हो गया। रमाशंकर यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां स्थिति बेहद ही गंभीर देख डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया। सीवान सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के आरओबी का हुआ शुभारंभ, उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा
इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई थी। लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया है। जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। थाना प्रभारी सनी रजक ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटा दिया गया है। ट्रक चालक को पकड़ने में पुलिस जुटी है। आगे पीड़ित परिजन के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन