फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Vigilance Department action causes a stir in Saran; Nagra BRC accountant Rajiv Kumar arrested.

बिहार: सारण में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, नगरा बीआरसी का लेखापाल राजीव कुमार गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 07:24 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 07:24 PM IST
सार

सारण जिले में निगरानी विभाग की टीम ने नगरा बीआरसी में तैनात लेखापाल राजीव कुमार को जिला स्कूल कार्यालय में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। डीईओ के फोन पर कार्यालय बुलाए जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Vigilance Department action causes a stir in Saran; Nagra BRC accountant Rajiv Kumar arrested.
कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में शिक्षा विभाग के एक लेखापाल की गिरफ्तारी की सूचना से विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है। नगरा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में लेखापाल के पद पर तैनात राजीव कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने जिला स्कूल कार्यालय में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशांत किरण के फोन के बाद राजीव कुमार को जिला स्कूल कार्यालय बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जिला स्कूल कार्यालय में हुई कार्रवाई
राजीव कुमार नगरा बीआरसी में लेखापाल के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें डीईओ कार्यालय बुलाए जाने और वहां निगरानी विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उन्हें किस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामला रिश्वतखोरी या किसी अन्य वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे 

आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल, निगरानी विभाग की ओर से गिरफ्तारी के कारणों, मामले में दर्ज प्राथमिकी, बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed