फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar inaugurated the ROB of Bakhtiyarpur-Mokama four lane: MLA flat

Bihar News: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के आरओबी का हुआ शुभारंभ, उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा

Sat, 22 Mar 2025 03:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Mar 2025 03:04 PM IST
सार

Bihar Diwas 2025: सीएम नीतीश कुमार ने ने मीठापुर-महुली पथ के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल ने जानकारी दी कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किलोमीटर है, और इसका बचे हुए कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar inaugurated the ROB of Bakhtiyarpur-Mokama four lane: MLA flat
सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर फोरलेन का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के दिन राज्यवासियों को सौगात दी है। उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे बख्तियारपुर से मोकामा आने-जाने वाले लोगों को और अधिक सहूलियत मिलेगी, साथ ही पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों का आवागमन भी सुगम होगा और समय की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का भी निरीक्षण किया और इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस प्रकार, मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की सतत निगरानी और समय पर पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन


मीठापुर-महुली पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने ने मीठापुर-महुली पथ के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल ने जानकारी दी कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किलोमीटर है, और इसका बचे हुए कार्य अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एलिवेटेड मीठापुर पुल और नीचे के पथ के कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ के चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। पुनपुन तीनमुहानी के पास रुककर उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और यहां से पुनपुन घाट तक जाने के लिए एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति जायजा लिया 
सीएम नीतीश कुमार ने एमएलए (विधायक) एवं एमएलसी (विधान पार्षद) आवास परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि नए आवास परिसर में विधान पार्षदों के लिए 75 फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। वहीं, 246 फ्लैट विधायक के लिए बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 88 फ्लैटों का आवंटन हो चुका है। शेष 188 फ्लैटों का निर्माण अगले दो महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही, कँटिन, कम्युनिटी हॉल और गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य की भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एमएलए फ्लैट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और कहा कि परिसर के अंदर साफ-सफाई और वृक्षारोपण का ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गति देने का निर्देश दिया ताकि विधायक और विधान पार्षदों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें:  इतिहास, महत्व और बिहार में पैदा हुए महापुरुषों की गौरव गाथा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed