फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Road Accident An uncontrolled truck hit bike from behind in Gopalganj compounder died in accident

Bihar Road Accident: बाइक में बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कंपाउंडर की मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 23 Jan 2025 03:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में बाइक सवार को पीछे से बेकाबू ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक कंपाउंडर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Road Accident An uncontrolled truck hit bike from behind in Gopalganj compounder died in accident
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र के चकहसना गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी अस्पताल के कंपाउंडर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक निवासी दिवंगत सीताराम प्रसाद के पुत्र आनंद कुमार 61 वर्ष के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पूरी घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के चकहसना गांव के पास की है। जहां गांव से गोरखपुर जा रहे आनंद कुमार की बाइक को एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर ही पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गोपालगंज शहर के घोष मोड पर स्थित डॉक्टर एके घोष की क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में कार्य करते थे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कुचायकोट थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। वहीं, इस मामले में थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही ट्रक सहित चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed