{"_id":"6a0711e85dc37643b00680ea","slug":"bihar-police-bust-fraud-gang-that-promised-overnight-riches-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केमिकल के दम पर 'धनकुबेर' बनने का ख्वाब! गड्डियों के खेल के पीछे का वो सच, जिसे जानकर पुलिस भी चौंक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केमिकल के दम पर 'धनकुबेर' बनने का ख्वाब! गड्डियों के खेल के पीछे का वो सच, जिसे जानकर पुलिस भी चौंक गई
Fri, 15 May 2026 06:00 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:00 PM IST
सार
Bihar News: गोपालगंज में पुलिस ने ‘नोट दोगुना’ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बैकुंठपुर में छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 50 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और संदिग्ध केमिकल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘नोट दोगुना’ करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव में चल रहे इस अवैध धंधे पर पुलिस ने छापा मारकर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 50 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और संदिग्ध केमिकल बरामद किए गए हैं।
पैसा दोगुना करने का लालच देता था
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को रातों-रात पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करता था। आरोपी दावा करते थे कि विशेष केमिकल और तकनीक की मदद से नोटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसी झांसे में आकर कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके थे। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि बैकुंठपुर इलाके में एक गिरोह बड़े स्तर पर नोट दोगुना करने का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला
पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ सिंहासिनी गांव स्थित ठिकाने पर देर रात छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नकदी मिली। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद राशि की गिनती अभी जारी है और शुरुआती अनुमान के अनुसार यह रकम करीब 50 लाख रुपये हो सकती है। इसके अलावा नोट गिनने की मशीन और कुछ विशेष प्रकार के केमिकल भी बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर नोटों को ‘दोगुना’ करने के नाम पर किया जाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पहली जॉइनिंग की सालगिरह पर थम गई शिक्षक की सांसें, प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत; शिक्षा जगत में शोक
नोट पता लगाने में जुटी पुलिस
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद नोट असली हैं या नकली। विशेषज्ञों की टीम नोटों और केमिकल की जांच में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और इस अवैध धंधे से कितनी कमाई की गई।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि ऐसे गिरोहों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।