फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Villagers' anger erupted against encroachment on the main road

Bihar News: मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 10 Jun 2025 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

Bihar: पंचायत मुखिया आनंद मोहन राय ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रखंड के अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन कार्रवाई शून्य रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
Bihar News: Villagers' anger erupted against encroachment on the main road
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज गोसाई मांझा के माधोपुर गांव में मुख्य सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गांव के एक व्यक्ति द्वारा पीसीसी सड़क पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर रास्ता जाम किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क से प्रतिदिन एम्बुलेंस, स्कूल वैन और अन्य वाहनों का आना-जाना होता है, उस पर मिट्टी गिराकर कब्जा कर लिया गया है। इससे न सिर्फ आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई है, बल्कि दोनों ओर की नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैलकर दुर्गंध और संक्रमण का कारण बन रहा है। पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि इस अतिक्रमण की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  यात्रियों की भीड़ के कारण एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत मुखिया आनंद मोहन राय ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रखंड के अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन कार्रवाई शून्य रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदर्शन में उमेशलाला श्रीवास्तव, रामाश्रय प्रसाद, रामाधार प्रसाद पटेल, बाबूचंद प्रसाद, विद्यावती देवी, उमा देवी, रंजीत यादव, मुकेश प्रसाद, रंजीता देवी, अर्जुन राय, रतन पासवान और ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यह मामला सिर्फ आवागमन की असुविधा का नहीं, बल्कि आम जनजीवन, जनस्वास्थ्य और प्रशासन की संवेदनशीलता से जुड़ा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्रता और गंभीरता से कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed