Railway: यात्रियों की भीड़ के कारण एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें
यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं। इसमें प्रथम वातानुकूलित का एक कोच, द्वितीय वातानुकूलित के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित के चार कोच, इकॉनोमी AC 3-Tier का एक कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के छह कोच और सामान्य श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नई दिल्ली और हावड़ा के बीच डीडीयू, पटना, मोकामा और झाझा मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 04092 नई दिल्ली से हावड़ा के लिए 11 जून 2025 से 19 जुलाई 2025 तक हर बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन रात 7 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किउल, जमुई और झाझा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती हुई शाम 9 बजकर 40 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी।
वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04091 हावड़ा से नई दिल्ली के लिए 12 जून 2025 से 20 जुलाई 2025 तक हर गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 11 बजकर 50 मिनट पर हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर झाझा पहुंचेगी। इसके बाद यह जमुई, किउल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए तीसरे दिन रात 1 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
पढ़ें: मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 15 जुलाई
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कई श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं। इसमें प्रथम वातानुकूलित का एक कोच, द्वितीय वातानुकूलित के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित के चार कोच, इकॉनोमी AC 3-Tier का एक कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के छह कोच और सामान्य श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के लिए समय से टिकट आरक्षित कर लें ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।