फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Two youths were hit by a train in Siwan, a painful death

Bihar News: सीवान में ट्रेन हादसा, अरुणाचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत,कई टुकड़ों में बिखरे शव

Mon, 15 Sep 2025 12:10 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Sep 2025 12:10 PM IST
सार

Siwan News : सीवान में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। मैरवा स्टेशन के पास अरुणाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव टुकड़ों में बिखर गए। फिलहाल, पुलिस और रेलवे प्रशासन उनकी पहचान की कोशिश में जुटा है।

विज्ञापन
Bihar News Two youths were hit by a train in Siwan, a painful death
सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर हुआ भीषण हादसा, दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास पिलर नंबर 408 के निकट एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों अरुणाचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव कई टुकड़ों में बिखर गए, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की।

विज्ञापन

शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखर जाने से कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनों को मैरवा स्टेशन के पास रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रैक को साफ कराया और यातायात दोबारा शुरू किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर मिली दो सगी बहनों की लाश; दोनों बैंक में करती थीं नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन


बयान: आसपास सुरक्षा की कमी
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रेन हादसे अक्सर होते रहते हैं। रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा की कमी और जागरूकता का अभाव इसकी बड़ी वजह है। लोगों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन यहाँ फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की पहचान के लिए आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: पीएम मोदी ने सीमांचल के किसानों को दी बड़ी सौगात, पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना का किया एलान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed