फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: The body of the elderly father was found on the side of the Ballia-Chapra railway track

Bihar News: स्कूल संचालक के वृद्ध पिता का शव बलिया-छपरा रेलखंड के किनारे मिला, चार दिन से थे लापता

Fri, 12 Sep 2025 09:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 09:50 PM IST
सार

Bihar: परिजनों के अनुसार, गणेश सिंह किसी कारणवश ट्रेन से बलिया की ओर चले गए थे। सहतवार स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उन्हें गंभीर अवस्था में पाया गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: The body of the elderly father was found on the side of the Ballia-Chapra railway track
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा शहर से लापता निजी स्कूल संचालक के पिता का शव उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मिला है। शव की शिनाख्त शुक्रवार को की गई। जानकारी के अनुसार, छपरा शहर के दहियावां मोहल्ला निवासी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल के संचालक डॉ. संजीव सिंह के पिता गणेश सिंह 08 सितंबर की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वे रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर 09 सितंबर को नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

इसी बीच, बलिया जिले के सहतवार रेलवे स्टेशन आउटर साइड पर 08 सितंबर को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना छपरा तक पहुंची। परिजन बलिया पहुंचे और शव की पहचान गणेश सिंह के रूप में की।

विज्ञापन


पढे़ं: सुपौल में शौचालय टैंक बना मौत का जाल, दम घुटने से दो मजदूरों की मौत; गांव में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गणेश सिंह किसी कारणवश ट्रेन से बलिया की ओर चले गए थे। सहतवार स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उन्हें गंभीर अवस्था में पाया गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे किन परिस्थितियों में बलिया पहुंचे और हादसा कैसे हुआ।

गणेश सिंह की मौत की खबर मिलते ही छपरा शहर में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुकुल संस्थान से जुड़े शिक्षक, छात्र और शहर के कई बुद्धिजीवी उनके दहियावां स्थित घर और पैतृक गांव हरपुर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। गणेश सिंह अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और सामाजिक जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से छपरा के शैक्षिक और सामाजिक वातावरण को गहरी क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed