Bihar News: सुपौल में शौचालय टैंक बना मौत का जाल, दम घुटने से दो मजदूरों की मौत; गांव में कोहराम
Bihar News: सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया और प्रतापगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अहमदुल्लाह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार शाम शौचालय के निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 10 निवासी दीपक कुमार उर्फ दशरथ (25 वर्ष) और वार्ड 11 निवासी रवि मंडल (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले टैंक की ढलाई पूरी हुई थी। शुक्रवार को दोनों मजदूर शाम करीब 5 बजे टैंक का सेटरिंग खोलने पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रवि टैंक के अंदर उतरा, जहां दम घुटने से वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दीपक भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी वहीं गिर पड़ा। साथ आए ठेला चालक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुटे।
पढ़ें: सुपौल से पहली नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया और प्रतापगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अहमदुल्लाह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।