फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Tension due to the murder of a youth by beating in Siwan

Bihar News: छोटी-सी बात पर ऐसी पिटाई! पीट-पीट कर हत्या से सीवान में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Tension due to the murder of a youth by beating in Siwan
युवक के शव को ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवान जिले के लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुरा चौमुखा गांव में बीती रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगतपुरा निवासी श्याम बहादुर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, चंद्रशेखर की गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन चंद्रशेखर को इलाज के लिए ले अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर निशाना, पूछा- कहीं मंशा तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की थी?
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही लकड़ीनबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता श्याम बहादुर सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महाराजगंज एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद से गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस की एक टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed